rahul barkha sukla comment on rahul gandhi

कांग्रेस की मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढती ही जा रही है। दिल्ली में एमसीडी चुनावों से पहले कांग्रेस में अरविंदर सिंह लवली के बाद अब दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा बरखा शुक्ला सिंह ने भी अपना इस्तीफा दिया है। गुरुवार को बरखा ने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी के पास भेज दिया। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए है।

उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अध्यक्ष अजय माकन पर आरोप
बरखा शुक्ला ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन पर कई तरह के आरोप भी लगाए। बरखा ने अजय माकन और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला सुरक्षा का मुद्दा काफी जोरों शोरों से उठाती है, लेकिन उसके कहने और करने में काफी अंतर है। बरखा ने कहा कि एक साल पहले मेरे साथ बदतमीजी हुई थी, जिसकी शिकायत मैंने सोनिया गांधी से भी की थी। लेकिन उस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई थी।

बरखा यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा कि,‘अगर राहुल गांधी से पार्टी नहीं संभल रही तो वह छोड़ दे। बरखा ने कहा कि अगर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया गया तो यह डिजास्टर होगा।’

पार्टी में राहुल गाँधी
बरखा ने कहा कि जब महिलाओं को टिकट देने के मुद्दे पर हम राहुल गांधी से मिलने पहुंचे थे, तब उनका चपरासी भी मिलने तक नहीं आया। 28 मार्च को हमने राहुल गांधी से मिलने की कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं हो पाया। राहुल गांधी उस रात संगरीला होटल में पार्टी करने में व्यस्त थे।

उन्होंने कहा कि अगर विनय कटियार जैसे लोग प्रियंका गाँधी पर कमेंट करते हैं, तो राहुल गांधी के ऑफिस की ओर से हमें प्रदर्शन करने को कहा जाता है। लेकिन जब हम पार्टी के अंदर किसी की शिकायत करते हैं, तो हमारी सुनवाई नहीं होती है।