Mamata Banerjee

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को रोहिंग्या मुसलमानों के बहाने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि, ‘ममता सरकार देश की सुरक्षा को ताक पर रखते हुए अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए घुसपैठियों को राशन कार्ड और बर्थ सर्टिफिकेट बना कर दे रही है। अशांति फैलाने के लिए घुसपैठिए नकली नोट, अवैध हथियार लेकर देश में घुस रहे हैं, जबकि तुष्टीकरण पर तुली तृणमूल कांग्रेस सरकार आंख पर पट्टी बांधकर इनका समर्थन कर रही है।

दरअसल कैलाश विजयवर्गीय का इशारा रोहिंग्या आतंकी मोहम्मद इस्माइल की तरफ था। इसमाइल को हाल ही में हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से पश्चिम बंगाल में बना बर्थ सर्टिफिकेट भी बरामद हुआ था। इस घटना ने सुरक्षा-व्यवस्था पर काफी सवाल खड़े कर दिए थे। इस्माइल को उत्तर दमदम नगरपालिका ने बर्थ सर्टिफिकेट जारी कराया था।