woman

सेना के जवान को बीच सड़क पर थप्पड़ मारने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर 2-3 दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये महिला भारतीय सेना के जवान को थप्पड़ मारती नज़र आ रही थी। यह घटना नौ सितंबर को हुई थी।

बता दें कि महिला स्मृति कालरा को गिरफ्तार करने के कुछ देर बाद जमानत पर छोड़ दिया गया। महिला के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। यह घटना दिल्ली के रजोकरी फ्लाई ओवर की है। आरोपी महिला को गुरुग्राम स्थित उसके निवास से गिरफ्तार करने के साथ ही उसकी इंडिका कार को सीज कर दिया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

This horrible Woman ?slapped repeatedly an army Jawan on road 4 asking to remove car.I am glad she has been arrested after people lodged FIR against her

Опубліковано Madhulika Kak 15 вересня 2017 р.

वीडियो सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा नजर आया साथ ही सोशल मीडिया में महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। महिला ने जिस जवान के साथ दुर्व्यवहार किया उसकी पहचान महावीर सिंह के रूप में हुई है।

वहीँ इस मामले में JCO महावीर सिंह का कहना है कि महिला के इस दुर्व्यवहार पर बहुत ग़ुस्सा आया, मगर सेना में हमें अनुशासन और महिलाओं का सम्मान करना सिखाया जाता है। लिहाजा हम खामोश रहे। इसके बाद हमने अपने सीनियर से बात कर अगले दिन एफआईआर दर्ज करवाई।