यूनिवर्सिटी

दिल्ली यूनिवर्सिटी में मेरिट बेस्ड यूजी कोर्सेज के लिए सोमवार को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस बंद हो गया। सोमवार को आखिरी 24 घंटे 26 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स ने फॉर्म जमा किया है। पिछले साल यह संख्या 250220 थी जबकि इस बार 42469 स्टूडेंट्स की कमी आई है। इस बार डीयू पोर्टल पर 320262 कैंडिडेट्स ने रजिस्टर किया है, जबकि पिछले 360460 कैंडिडेट्स ने किया था। कैंडिडेंटस में 171973, ओबीसी 67459, एससी 35552, 7462 एसटी कैटिगरी से हैं। कश्मीरी माइग्रेंट 1041 और डिफेंस कोटा वाले 2334 स्टूडेंट्स हैं।

22 मई से शुरू हुए इस प्रोसेस में 54000 सीटों के लिए 207751 स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया है। एडमिशन कमिटी के चेयरमैन एम के पंडित का कहना है कि दिल्ली और सीबीएसई बोर्ड के स्टूडेंट्स में कमी नहीं आई है। कुछ राज्यों से स्टूडेंट्स कम हुए है। हालांकि दिल्ली के स्टूडेंट्स पिछली बार की तरह करीब 1 लाख 20 हजार हैं। सीबीएसई बोर्ड से करीब 85% कैंडिडेट्स हैं।

स्पोटर्स कोटे के लिए में इस बार 12520 स्टूडेंट्स और ईसीए में 19951 कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है। स्पोर्ट्स के मुकाबले ईसीए कैटिगरी में अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या ज्यादा हुई है। पर्संस विद डिसएबिलिटी कैटिगरी में 1485 ऐप्लिकेशन मिली हैं। दिल्ली से 1 लाख 20 हजार के आसपास कैंडिडेट्स हैं। यूपी से 55 हजार से ऊपर, हरियाणा से 36 हजार से ऊपर और बिहार से 10 हजार के आसपास कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है।

सबसे ज्यादा ऐप्लिकेशन 1.22 लाख बीए प्रोग्राम के लिए है। इंग्लिश ऑनर्स मे 1.10 लाख से पार है। 1 लाख से कुछ कम कैंडिडेंट्स ने बीकॉम के लिए अप्लाई किया है। करीब 85 हजार ऐप्लिकेशंस पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स और इकनॉमिक्स ऑनर्स के लिए हैं। करीब 70 हजार बीकॉम ऑनर्स के लिए मिली हैं। साइंस स्ट्रीम में मैथ्स, केमिस्ट्री और फिजिक्स ऑनर्स के लिए अलग अलग 60 हजार से 65000 के बीच ऐप्लिकेशन मिली हैं।