sports college

लखनऊ : यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज सोसायटी के अंतर्गत संचालित गुरू गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में कक्षा छह में प्रवेश के लिए हुई संयुक्त प्रारंभिक चयन परीक्षा के परिणाम के आधार पर खेलवार मेरिट सूची तैयार कर ली गई है। सूची में वरिष्ठïता के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य चयन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भेजा गया है। इस सूची को स्पोर्ट्सकॉलेजएलकेओ डाट इन पर भी अपलोड किया गया है। सोसायटी की प्रबंधन समिति के सचिव विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मुख्य चयन परीक्षा मार्च में होगी।
परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार हैं:-
12 मार्च:-बालक व बालिका वॉलीबाल: लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज, बालक व बालिका जिम्नास्टिक: स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, बालक तैराकी: सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज
14 मार्च:-बालक व बालिका हॉकी:लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज, बालक व बालिका कुश्ती: स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, बालक कबड्डी: सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज
16 मार्च:-बालक फुटबॉल: लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज, बालिका जूडो:सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज
18 मार्च:-बालक एथलेटिक्स:लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज,
20 मार्च:-बालक क्रिकेट: लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज
22 मार्च:-बालक व बालिका बैडमिंटन: लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज