UP Health Minister House

यूपी में एक तरफ जहां भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। वहीं योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री भी बारिश से काफी परेशान हैं। लखनऊ में योगी के एक कैबिनेट मंत्री ने अपने घर की छत टपकने की शिकायत की है।

योगी कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने खुद ये चौंकाने वाली जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर अपने बंगले की खराब हालत के बारे में बताते हुए ट्वीट में लिखा है कि मंत्री के बंगले की दयनीय स्थिति है।

दरअसल, सिद्धार्थनाथ सिंह ने जो ट्वीट किया है, उसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि उनके सरकारी बंगले की छत से पानी टपक रहा है।

बताया जा रहा है कि कई बार शिकायत के बाद भी छत की मरम्मत नहीं की गई है। जिससे नाराज मंत्री ने खुद इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया।