बैठक

CBSE क्लास 12वीं के रिजल्ट को लेकर बोर्ड के अधिकारियों ने पुष्ट‍ि की है कि 12वीं का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किया जाएगा। CBSE board के अधि‍कारियों के अनुसार दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश जारी करने के बाद मानव संसाधन मंत्रालय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई थी। बता दें कि CBSE के ऑफिशियल वेबसाइट http://cbse.nic.in पर रिजल्ट जारी किया जाएगा।

इस बैठक में मामले के सभी कानूनी पहलुओं पर नजर डाला गया साथ ही यह तय हुआ कि सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट मॉडरेशन पॉलिसी के अनुसार रिजल्ट जारी करेगा। सुनवाई के दौरान हालांकि हाई कोर्ट ने यह कहा था कि इस नीति को अगले साल से लागू किया जा सकता है।

पूरा मामला जानें
ये पूरा मामला ग्रेस मार्क्स का है। CBSE ने हाल ही में यह फैसला लिया था कि इस बार 10वीं और 12वीं की अतिरिक्त अंक नीति (मॉडरेशन पॉलिसी) को खत्म कर दिया जाए। मॉडरेशन पॉलिसी से ग्रेस मार्क्स (अतिरिक्त अंक) दिए जाते हैं। दिल्ली हाई कोर्ट का कहना है कि सत्र शुरू होने के बाद ग्रेस मार्क्स का नियम हटाना ठीक नहीं है। इसे अगले सत्र से जारी किया जाना चाहिए।