मैक्रों

39 वर्षीय पूर्व इन्वेस्टमेंट बैंकर मैक्रों को फ्रांस का राष्ट्रपति चुन लिया गया है। मैक्रों को राष्ट्रपति चुनाव में कुल 65 फीसदी वोट मिले। मतदान में मैक्रों को 65 फीसद और विपक्षी मैरीन ल पेन (48) को 35 फीसद वोट मिले। साथ ही आपको ये भी बता दें कि एमानुएल फ्रांस के सबसे युवा राष्ट्रपति हैं।

राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद मैक्रोन ने कहा कि, आतंकवाद से लड़ना उनकी पहली प्राथमिकता है, साथ ही उनका प्रयास देश को जोड़ने का होगा। वो देश के अंदरूनी विभाजन के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।

फ्रांस में मैक्रों की जीत पर एशियाई बाजार में बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स और निफ्टी

फ्रांसीसी राष्ट्रीयता हासिल करने के लिए फ्रैंच भाषा अनिवार्य करेंगे। जेलों में 15 हजार कैदियों की क्षमता बढ़ाने के लिए काम करेंगे। एमानुएल के अनुसार वो 5000 बॉर्डर गार्ड्स की फोर्स बनाएंगे। बता दें कि 2012 में मेक्रों को प्रेसिडेंट ओलांद का एडवाइजर बनाया गया था। बाद में 2014 में वित्त मंत्रालय का कार्यभार दिया गया। नवंबर 2016 में मैक्रों को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया। उन्हें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी समर्थन दिया था।

फ्रांस में 1958 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि चुना गया राष्ट्रपति फ़्रांस के दो प्रमुख राजनीतिक दलों सोशलिस्ट और सेंटर राइट रिपब्लिकन पार्टी से नहीं हैं।