virat kohli

भारतीय कप्तान विराट कोहली की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है वह लगातार खेल में भी निखर रहे हैं, अब कोहली सोशल मीडिया के भी किंग बन गये हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल में खेल रहे सभी खिलाड़ियों में विराट कोहली फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के लगभग 1.24 करोड़ फॉलोवर हैं, तो वहीं फेसबुक पर कोहली को 3.45 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। कोहली को ट्विटर लोग 1.48 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। धोनी यहां भी 4.5 मिलियन फॉलोअरों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जबकि 3.2 मिलियन के साथ एबी डीविलियर्स तीसरे नंबर पर हैं।

फेसबुक की टॉप 10 की सूची में विराट कोहली के बाद महेंद्र सिंह धोनी (पुणे), युवराज सिंह (हैदराबाद), रोहित शर्मा (मुंबई), शाकिब अल हसन (कोलकाता), क्रिस गेल (बेंगलुरु), शिखर धवन (हैदराबाद), गौतम गंभीर (कोलकाता), हरभजन सिंह (मुंबई) और ग्लेन मैक्सवेल (पंजाब) आते हैं।

शुक्रवार को मुंबई के खिलाफ होने वाले आईपीएल मैच में विराट कोहली खेलते हुए नजर आ सकते हैं। रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली को कंधे में चोट आई थी, जिसकी वजह से वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पहले तीन मैच नहीं खेल पाए हैं।